Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश करणी सेना ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला...

 करणी सेना ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका

– करणी सेना श्रीरामचरितमानस मानस के प्रति अशोभनीय टिप्पणी बर्दाश्त नहीं करेगी : राणा

मुरादाबाद (हि.स.)। रविवार को मुरादाबाद में करणी सेना ने हिन्दुओं के सुप्रसिद्ध ग्रंथ श्रीरामचरितमानस मानस पर अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में कटघर थाना क्षेत्र के महमूद चौराहे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका। इस दौरान सभी प्रदर्शनकारियों ने स्वामी प्रसाद मौर्य की गिरफ्तारी की मांग की।

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीरामचरितमानस मानस के प्रति अशोभनीय टिप्पणी की है,करणी सेना यह बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि कब तक हिंदू समाज अपने ग्रंथों व अपने भगवान के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां सुनता रहेगा। बिहार के शिक्षा मंत्री के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का ऐसी अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना, ऐसे लोगों की तुच्छ मानसिकता को दर्शाता है। इसे करणी सेना कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अवनीश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित ठाकुर, जिला अध्यक्ष ठाकुर अखिलेश सिंह कठेरिया, शिवकुमार शर्मा, जिलाध्यक्ष युवा शक्ति ठाकुर, अभिरित प्रताप सिंह, ठाकुर अभिषेक सिंह कठेरिया, ठाकुर चेतन सिंह राणा,अमित कुमार सिंह, ठाकुर तनवीर सिंह, ठाकुर बॉबी सिंह, सचिन शर्मा, कुलदीप सैनी, कुलदीप सिंह गिल, रवि कश्यप, विजय चौहान, मंकू ठाकुर, विक्की ठाकुर, प्रिंस ठाकुर, अतुल चौहान, सुमित चौहान, ऋषभ ठाकुर, आकाश प्रजापति, रजत ठाकुर, लोकेश प्रजापति, अमन ठाकुर, रणजीत चौहान आदि उपस्थित रहे।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular