Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेश करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

 करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

सहारनपुर/लखनऊ (हि.स.)। सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मुंदनकी में शनिवार को हाइटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी झुलस गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए अधिकारियों को तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

मुंदनकी में शनिवार सुबह कुछ मजदूर पेड़ काटने के लिए आये थे। पेड़ के ही पास से हाइटेंशन लाइन गुजर रही थी। जब मजदूर पेड़ काट रहे थे उसी दौरान करंट की चपेट में आने से तीनों की मृत्यु हो गई। उनका एक साथी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर ही लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झुलसे युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गांव फतेहपुर ढोला निवासी सद्दाम (32), नौशाद (30) और अजय (30) के रूप में की गई है। परिवार के आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सहारनपुर जिले में करंट लगने से हुई जनहानि पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। घायल को बेहतर इलाज मुहैया कराये जाने क निर्देश अधिकारियों को दिए है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular