देवरिया(हि.स.)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की झुलसकर मौत हो गई। संविदा लाइन मैन सहित चार लोग झुलस गए है, जिनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
रुद्रपुर कोतवाली स्थित जंगल माहिगंज के रहने वाले सुमित कुमार पटेल (25), बलराम विश्वकर्मा और संविदा लाइन मैन गांव के ही जितेन्द्र निषाद अपने दो साथियों जितेन्द्र प्रजापति और विरेंद्र के साथ गांव में ही बिजली ठीक कर रहा था।
ग्रामीणों का कहना है कि तार टूटकर गिरने की वजह से गांव में दो दिन से बिजली नहीं आ रही है। रविवार को संविदा लाइनमैन जितेन्द्र अपने दो साथियों के साथ तार जोड़ रहा था। उसके सहयोग में लगे सुमित, बलराम अन्य लोग टूटे तार को इधर-उधर कर रहे थे, तभी सभी लोग करंट की चपेट में आने से झुलस गए। झुलसे सभी लोगों का अलग-अलग जगहों पर इलाज चल रहा है। सुमित कुमार की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
ज्योति/दीपक/राजेश
