Monday, March 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकरंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दो लोगों पर...

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दो लोगों पर आरोप

औरैया (हि.स.)। सदर कोतवाली क्षेत्रांर्गत आवास स्थित कांशीराम कॉलोनी में देर रात एक व्यक्ति हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार के लोगों ने दो लोगों पर गंभीर आराेप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

कांशीराम कॉलोनी निवासी दीपक कुमार देर रात को अपने घर पर सो रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि कॉलोनी की ही दो लोग आए और उसे जगा ले गए तथा उनकी कटी लाइट को जोड़ने के लिए उसे ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ा दिया। जैसे ही दीपक ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़ा कि तभी वह 11 हजार लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। उन लोगों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराकर वहां से भाग गए।

परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उन्हें जानकारी हुई तो वह लोग अस्पताल पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल करने में जुटी हुई है। वहीं, परिजनों ने कॉलोनी के ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि तहरीर मिली है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular