छह कांवड़ियों को लगा विद्युत करंट, गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम
– पुलिस ने घटना से गुस्साएं कांवड़ियों को शांत कराया स्थिति पर किया नियंत्रण
– ओरछा से जल लेकर केदारेश्वर मंदिर जाते समय हुआ हादसा
झांसी (हि.स.)। मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में देर रात ओरछा से कावड़ लेकर आ रहे कावड़ियों को मऊरानीपुर के रेलवे ब्रिज पर गुजरने के दौरान विद्युत करंट लग गया। इसमें करीब आधा दर्जन कांवड़िये झुलस गए, उनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी द्वारा आनन-फानन में गंभीर झुलसे कांवड़िये को गोद में उठाकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सावन के पवित्र महीने में ओरछा स्थित वेत्रवती गंगा (बेतवा) से जल लेकर मऊरानीपुर के केदारेश्वर धाम पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़िये हर वर्ष हजारों की संख्या में जाते हैं। बीती रात भी कावड़ यात्रा निकल रही थी। जैसे ही कांवड़िये रेलवे ब्रिज मऊरानीपुर के ऊपर पहुंचे, तभी 22 वर्षीय मनोज पुत्र जयसिंह परिहार को विद्युत करंट लग गया। इसके बाद देखते ही देखते लगभग आधा दर्जन कांवड़िये करंट की चपेट में आ गए। इनमें मनोज की हालत काफी गंभीर हो गई। करंट लगाने की वजह से उसके मुंह और नाक से खून निकलने लगा। यह देख बाद सभी कांवड़ियों ने रास्ता जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला।
कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने मानवता दिखाते हुए गंभीर हालत में कांवड़िये मनोज को अपनी गोद में लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। फिलहाल अब वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। कांवड़ियों के साथ ही लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर रोष व्यक्त किया। वहीं, कोतवाली प्रभारी के कार्य की सराहना की।
महेश
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
