Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयकम होता कोरोनाः 24 घंटे में 2.11 लाख से ज्यादा नए मामले,...

कम होता कोरोनाः 24 घंटे में 2.11 लाख से ज्यादा नए मामले, 3847 लोगों की मौत

देश में 2.83 लाख मरीज स्वस्थ

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामलों में पिछले दिनों के मुकाबले लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,11,298 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 3847 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 2,83,135 मरीज स्वस्थ हुए है। 

गुरुवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2,73,69,093 मामले सामने आ चुके हैं। इस बीमारी से अबतक 3,15,235 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 24,19,907 है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2,43,33,951 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
रिकवरी रेट 90 फीसदीकोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 90 प्रतिशत हो गया है।

चौबीस घंटे में 21 लाख से अधिक टेस्टआईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 21 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 26 मई को 21,57,857 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 33,69,69, 352 टेस्ट किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular