प्रयागराज (हि.स.)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा बुधवार को प्रोग्रामर श्रेणी-2/कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड बी/प्रबन्धक (सिस्टम) परीक्षा 2021 आयोजित करायी गयी। जिसमें अभ्यर्थियों की उपस्थिति 34.05 प्रतिशत रही।
आयोग के सचिव जगदीश ने बताया है कि उक्त परीक्षा लखनऊ के चार परीक्षा केन्द्रों पर एक सत्र में प्रातः 09ः30 से 11ः30 बजे तक आयोजित करायी गई। परीक्षा सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा में कुल 2,129 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से मात्र 725 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
विद्या कान्त
