-आईसीएसआई के स्थापना दिवस पर वॉकथॉनआयोजित
गाजियाबाद(हि.स.)। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को गाज़ियाबाद चैप्टर ऑफ़ एनआईआरसी ऑफ़ आईसीएसआई ने सोमवार को एक वॉकथॉन का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया। कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग व अतिथि के रूप में वीवीआईपी समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक प्रवीण त्यागी ने शिरकत की।
कार्यक्रम में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। नेहरू स्टेडियम, गांधी नगर में लगभग दो किमी तक पैदल यात्रा की गई।
मुख्य अतिथि अतुल गर्ग ने इस उपलब्धि के लिए आईसीएसआई को बधाई देते हुए सभी सदस्यों और छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कंपनी सचिव की शिक्षा में बहुत से अवसर है, आज सभी बड़ी कंपनी टैलेंटिड कंपनी सचिव की शिक्षा ग्रहण करें, छात्रों की तलाश कर रही है। आप सभी युवाओं ने देश नाम रोशन किया है। हम सभी को जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन और अच्छे स्वास्थ्य की भी जरूरत होती है।
अतुल गर्ग ने अपने उद्बोधन के बाद वॉकथॉन को झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के अन्तमे सभी उपस्थित प्रतिभागियों को गाज़ियाबाद चैप्टर की ओर से प्रमाणपत्र भी दिए गए।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सीएस सोनल जैन, वाइस चेयरपर्सन सीएस पूजा भसीन, सचिव सीएस निमिशा मदान, सीएस चारु गुप्ता, कोषाध्यक्ष, गाजियाबाद चैप्टर प्रबंधन समिति के सदस्य सीएस साक्षी मित्तल, सीएस सागर सक्सेना और सीनियर मेंबर्स सीएस दीपा सिंघल जी, सीएस संतोष कुमार जी, सीएस मुनीश गुप्ता ने भी भाग लिया।
