गाजियाबादई (हि.स.)। एक शख्स के खिलाफ राजस्थान की एक कम्पनी ने अपने पूर्व कर्मचारी पर कम्पनी का डेटा चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह रिपोर्ट अदालत के आदेश के बाद दर्ज की गई है।
इससे पहले राजस्थान के शिव कुमार ने सीआरपीसी की धारा 156(3) के तहत याचिका मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर की थी। उसकी सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए। एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि ऋषभ त्यागी ने सिनरजिस्टिक कम्पूसोफ्ट प्रालि. गाज़ियाबाद में कार्यरत रहते हुए कम्पनी के नियमों के विरुद्ध नौकरी छोड़कर कम्पनी से अनुचित लाभ लिया। साथ ही कम्पनी का डाटा चोरी करके व कम्पनी को आर्थिक हानि पहुंचाई।
इतना ही नहीं ऋषभ त्यागी ने चोरी किये गये डाटा को नष्ट करने के लिए कहने पर अवैध तरीके से धनराशि की मांग कर ब्लैकमेल करने व कम्पनी की साख धूमिल करने का आरोप लगाया है। वह कम्पनी का डाटा किसी और कम्पनी को भी दे रहा था।
फरमान अली
