Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकमिश्नरेट लागू होने के बाद कानपुर की यातायात व्यवस्था हो रही बेहतर...

कमिश्नरेट लागू होने के बाद कानपुर की यातायात व्यवस्था हो रही बेहतर : आनंद प्रकाश तिवारी

रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर अपर पुलिस आयुक्त ने किया यातायात माह का शुभारंभ

डीसीपी यातायात ने झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को किया रवाना

कानपुर, 01 नवम्बर (हि.स.)। जनपद की पुलिस लाइन में सोमवार को यातायात माह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई और लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिसकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली।

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पहले यातायात माह पर आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के के रूप में अपर पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कमिश्नरेट लागू होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था काफी बेहतर हुई है। शहर के कई चौराहे अब स्मार्ट चौराहे हो गए हैं। अपर पुलिस आयुक्त ने डीसीपी यातायात बीवीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में हुए कार्यों की सराहना की।

कहा हम सभी को मिलकर ट्रैफिक की ऐसी व्यवस्था बनानी है जिससे कानपुर शहर पूरे देश में पहले स्थान पर हो और लोग कानपुर की यातायात व्यवस्था देखने आए।

डीसीपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिसकर्मियों की वाहन रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया रैली के माध्यम से सभी शहरवासियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।

इस दौरान एडीसीपी राहुल मिठास, बसंत लाल, राजवीर सिंह के साथ यातायात विभाग के कर्मियों के साथ ट्रैफिक व्यवस्था देखने वाले सामाजिक नागरिक उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular