Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकमिश्नरी में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने फहराया तिरंगा

कमिश्नरी में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने फहराया तिरंगा

मेरठ(हि.स.)। जनपद में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कमिश्नरी में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने तिरंगा ध्वज फहराया।

मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि हमें अपने दायित्वों को अधिकारों से ऊपर रखकर कार्य करना चाहिए। हम सभी के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। हमें जो भी कार्य दिया जाता है, उसे अपनी पूरी लगन से करना चाहिए। इससे भारत शीघ्र ही विकसित देशों की सूची में स्थान प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर अपर आयुक्त शमशाद हुसैन, अपर आयुक्त हिमांशु गौतम, अपर आयुक्त बच्चू सिंह आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular