Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकमल नौका यात्रा निकाल मछुआरा समाज भाजपा सरकार के प्रति कृतज्ञता जताएंगे

कमल नौका यात्रा निकाल मछुआरा समाज भाजपा सरकार के प्रति कृतज्ञता जताएंगे

-अस्सी से राजघाट तक की यात्रा में शामिल होगी 101 नावें

वाराणसी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मत्स्य प्रकोष्ठ धर्म नगरी काशी में 13 नवम्बर को अस्सी से राजघाट के बीच गंगा में कमल नौका यात्रा निकालने की तैयारी में है। यात्रा में 101 नावोें पर मांझी केवट समाज के लोग भगवान राम,निषादराज गुह,भगवान शिव से सबंधित झांकियां भी सजायेंगे। यात्रा में भदैनी निषादघाट और दशाश्वमेधघाट पर भी कुछ देर के लिए ठहराव होगा। यहां गंगा आरती भी होगी।

बुधवार को पार्टी के गुलाबबाग सिगरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में ये जानकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक राकेश बिंद,काशी क्षेत्र के अध्यक्ष शंकर साहनी ने संयुक्त रूप से दी। राकेश बिंद ने बताया कि यात्रा के समापन पर राजघाट में सभा भी होगा। इसमें समाज के लोग सरकार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करेंगे। सरकार ने समाज के कल्याण और जीवन में बदलाव के लिए पीएम मत्स्य संपदा योजना बनाई है। जिसमें सरकार मछली पालन के लिए लोन (ऋण) समाज को उपलब्ध करवा रही है।

मत्स्य पालन क्षेत्र के सतत और जिम्मेदार विकास के माध्यम से दो घटकों के तहत नीली क्रांति लाने की योजना में केंद्रीय क्षेत्र योजना (सीएस) और केंद्र प्रायोजित योजना (सीएसएस) से समाज लाभान्वित हो रहा है। बिंद ने बताया कि वाराणसी में पारम्परिक नावों में सीएनजी किट लगाकर समाज के लिए आय का बड़ा अवसर उपलब्ध कराया गया है। अब समाज भी भाजपा के साथ खड़ा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में समाज के लोग कमल पर बटन दबा पार्टी को जितायेंगे। राकेश बिंद ने बताया कि अब तक प्रकोष्ठ ने पांच कमल नौका यात्रा निकाला है,वाराणसी में 6वीं यात्रा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular