Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरकमलापुरी वैश्य महासभा के बने अध्यक्षअनिल कुमार गुप्ता

कमलापुरी वैश्य महासभा के बने अध्यक्षअनिल कुमार गुप्ता

रोहित गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर)
अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा युवा इकाई की एक आवश्यक बैठक मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश गुप्ता (प्रधान) की अध्यक्षता में कमलापुरी गेस्ट हाउस उतरौला में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा युवा रमेश गुप्ता (प्रधान) ने नगर इकाई के गठन पर चर्चा किया।
प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा युवा राम प्रकाश ज्वेलर्स के द्वारा यह प्रस्ताव दिया गया कि जिन स्वजातीय बंधुओ को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में कमलापुरी समाज के लिए कार्य करना है वह अपना नाम प्रस्तावित कर सकते हैं।
जिसमें वहां पर बैठे हुए सजातीय बंधुओ के द्वारा क्रमशः दीपक कुमार गुप्ता कमलापुरी, अनिल कुमार गुप्ता कमलापुरी, कृष्ण कुमार गुप्ता कमलापुरी व हेमंत कुमार गुप्ता कमलापुरी का नाम प्रस्तावित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए चार नाम प्रस्तावित होने पर उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओ ने मतदान करने का सुझाव दिया। जिसमें अनिल कुमार गुप्ता कमलापुरी भारी बहुमत से विजई हुए। अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न होने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता कमलापुरी ने महामंत्री पद के लिए कृष्ण कुमार गुप्ता कमलापुरी व कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमंत कुमार गुप्ता कमलापुरी का नाम प्रस्तावित किया । जिसको उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओ ने ध्वनि मत से अपनी सहमति प्रदान की।

इसी क्रम में उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओ के द्वारा सर्व सम्मति से बजरंगी गुप्ता पत्रकार को मीडिया प्रभारी व अनिल कुमार गुप्ता पत्रकार को संरक्षक पद का दायित्व दिया गया तथा यह निर्णय लिया गया कि शेष सभी पद अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष तथा प्रदेश कार्यकारणी अपनी विवेक के अनुसार तय करेंगे। सभा का संचालन अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा के प्रदेश महामंत्री राम प्रकाश गुप्ता ज्वेलर्स ने किया। इस अवसर पर रमेश कुमार गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष, राम प्रकाश गुप्ता प्रदेश महामंत्री, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार गुप्त, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पंकज कुमार गुप्ता, अमन कुमार गुप्ता, हेमंत कुमार गुप्ता, शैलेंद्र कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता सहित तमाम स्वजातीय बंधु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular