Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकमरे का दरवाजा बाहर से बन्द कर आभूषण व नकदी बटोर ले...

कमरे का दरवाजा बाहर से बन्द कर आभूषण व नकदी बटोर ले गए चोर

मीरजापुर (हि.स.)। अदलहाट थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में बुधवार की रात एक घर में दाखिल हुए चोरों ने गृहस्वामी के कमरे को बाहर से बन्द कर दिया और दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण व नकदी उठा ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अलमापुर गांव निवासी अशोक कुमार पाठक बुधवार की रात परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। इस दौरान मकान की बाउन्ड्री फांदकर चोर घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने गृहस्वामी के कमरे की बाहर से कुंडी बन्द कर दी और दो अन्य कमरों के अंदर रखी आलमारी व बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे आभूषण, 11 हजार नकद तथा कीमती साड़ियां उठा ले गए। गुरुवार की सुबह जब गृहस्वामी सो कर उठा तो बाहर से दरवाजा बन्द पाया। पड़ोसी को मोबाइल से सूचना देकर बुलाया और दरवाजा खुलवाया। गृहस्वामी जब दूसरे कमरे में पहुंचा तो सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने आसपास तलाश की तो दो छोटे बक्से गांव के बाहर दक्षिण तरफ टूटे हुए मिले। चोरी की सूचना पीड़ित ने तत्काल पुलिस पीआरबी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

अदलहाट थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि गृहस्वामी ने चोरी की तहरीर दी है। जिसमें चोरों द्वारा कमरे को बाहर से बन्द कर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी जाना बताया गया है। तहरीर के आधार पर जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular