Friday, March 20, 2026
Homeमनोरंजन‘कबीर सिंह’ की यह अभिनेत्री हुईं संक्रमित, किया क्वारंटीन

‘कबीर सिंह’ की यह अभिनेत्री हुईं संक्रमित, किया क्वारंटीन

मनोरंजन डेस्क

मुंबई। बॉलीवुड के कई सितारे पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, रणबीर सिंह, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, कटरीना कैफ सहित अन्य नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। अब एक और अभिनेत्री का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। शाहिद कपूर की फिल्म ’कबीर सिंह’ की अभिनेत्री निकिता दत्ता कोविड 19 से संक्रमित हो गई हैं। वह इस वक्त फिल्म ’रॉकेट गैंग’ की शूटिंग कर रही थीं। ईटाइम्स से बात करते हुए निकिता ने कहा कि ’यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और परेशान करने वाला है लेकिन अभिनय हमें धैर्य रखना सीखाता है। हम 2019 से इस फिल्म की शूटिंग करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पैनडेमिक की वजह से इसे टालना पड़ा। फिर हमने पिछले साल दिसंबर में शूटिंग के बार में सोचा तो बॉस्को कोरोना संक्रमित हो गए। बाद में आदित्य का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया और अब मैं। मुझे घर पर 10 दिन के लिए क्वारंटीन में रहना है फिर उसके बाद एक और टेस्ट होगा।’ निकिता यह भी बताती हैं कि सेट पर सोशल डिस्टेंसिंग काफी मुश्किल है क्योंकि कुछ सीन में कलाकारों को एक दूसरे के पास रहना होता है। वह सभी एहतियात बरत रही थीं इसके बावजूद वह कोरोना की चपेट में आ गईं। निकिता की मां इस वक्त आईसीयू में भर्ती हैं वह दिल्ली जाकर उनसे मिलना चाह रही थीं लेकिन अब वह नहीं जा सकतीं।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular