Saturday, April 11, 2026
Homeमनोरंजनकपिल शर्मा के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

कपिल शर्मा के साथ इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

मशहूर कॉमेडियन एवं अभिनेता कपिल शर्मा अपनी आगामी फिल्म ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ को लेकर चर्चा में है। बीते दिन ही खुलासा हुआ था कि ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ में साउथ की श्रीवल्ली और कपिल शर्मा अहम भूमिकाओं में होंगे, वहीं आज इस आगामी प्रोजेक्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एंट्री हो गई है। इसकी जानकारी खुद दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। शुक्रवार को दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में दीपिका पिंक कलर का फ्लोरल सूट पहने नजर आ रही हैं। पोस्ट को साझा करते हुए दीपिका ने लिखा, ‘सरप्राइज! मेगा ब्लॉकबस्टर का ट्रेलर 4 सितंबर को रिलीज हो रहा है।’

फिल्म में दीपिका की इस धमाकेदार एंट्री के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं और दीपिका के पोस्ट पर लगातार कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा, साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने फिल्म में अपनी उपस्थिति का ऐलान पहले ही कर दिया था। वहीं अब फिल्म में दीपिका की एंट्री से इस फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

फिल्म को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही फिल्म में कपिल के किरदार का खुलासा हुआ है। लेकिन दिलचस्प बात तो यह है कि ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स साथ में काम करते नजर आने वाले हैं। अभी तक फिल्म से तृषा कृष्णन, एक्टर कार्थी, रोहित शर्मा के पोस्टर सामने आ चुके हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही फिल्म से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular