लखनऊ(हि. स.)। व्यावसायिक शिक्षा व कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में इण्डिया फूड एक्सपो-2022 प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंत्री ने इस दौरान वहां आये युवाओं से मुलाकात की। मंत्री कपिल देव ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न प्रकार के स्टाल की जानकारी कर नौजवानों और युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, एमएसएमई तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग एवं इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोशियेशन द्वारा अग्रणी आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के लिए कृषि आधारित तीन दिवसीय एमएसएमई उद्यमी महासम्मेलन में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने वहां आए उद्यमियों से भी उनके विषयों को सुनकर अपनी बातें रखीं।
शरद
