Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकपड़े की दुकान में नगदी समेत लाखों की चोरी

कपड़े की दुकान में नगदी समेत लाखों की चोरी

प्रयागराज। दारागंज थाना क्षेत्र में प्रयागघाट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में रोशनदान तोड़कर सोमवार की रात नगदी समेत लाखों रूपए चोर उठा ले गए। मंगलवार की सुबह सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दारागंज निवासी शिवम भारतीय एक रेडीमेड कपड़े की दुकान के सहारे परिवार का खर्च चलाता है। बताया जा रहा है सोमवार की रात दुकान बन्द करके अपने घर चला गया। मंगलवार सुबह जब शिवम दुकान खोला तो अन्दर सामान बिखरा हुआ था। यह देखते ही उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि चोर दुकान का रोशनदान तोड़कर अन्दर घुसे और तिजोरी में रखा 12 हजार रुपए नकद एवं लगभग डेढ़ लाख से अधिक के कपड़े उठा ले गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच जारी है। अब तक दुकानदार ने कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular