Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकपड़ा शोरूम में लगी आग, दम घुटने से दो की मौत

कपड़ा शोरूम में लगी आग, दम घुटने से दो की मौत

– छह परिवारीजन सकुशल बचे

औरैया (हि.स.)। औद्योगिक नगर दिबियापुर के फफूंद रोड पर एक कपड़े के शोरूम में आग लग गई गई। आगजनी की इस घटना के दौरान शोरूम संचालक के परिवार के कुछ सदस्य ऊपरी मंजिल पर फंस गए, जिसमें दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। गेल और एनटीपीसी से पहुंची पांच दमकल मशीनों के जरिए दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

डीएसपी सदर व स्थानीय थाने से फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। ऊपरी मंजिल पर फंसे लोगों को निकालने में प्रशासन को राहत कार्य करने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी। राहत कार्य में निकाले गए कल्लू दुबे (32) और प्रणव (16) को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत आग के दौरान फंसे होने के कारण ऑक्सीजन की कमी से दम घुटने से हुई है। परिवार के अन्य सदस्य बचा लिए गए थे।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular