Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकन्या सुंमगला योजना का आवेदन हुआ सरल, सीधे पहुंचेगा लाभ

कन्या सुंमगला योजना का आवेदन हुआ सरल, सीधे पहुंचेगा लाभ

– सभी बैंक व डाकघर खाता हुआ मान्य

मीरजापुर(हि.स.)। कन्या सुमंगला योजना के तहत आवेदन करना अब अत्यंत सरल हो गया है। इसके तहत सभी बैंक और डाकखाने के खातों को भी मान्य कर दिया गया है। महिला कल्याण अधिकारी मंजू यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली योजना हर तबके की कन्याओं को लाभान्वित करने के लिए शासन स्तर से बदलाव किया जा रहा है।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन की प्रक्रिया को सरल करने के साथ ही जांच आदि में भी हर स्तर पर अब बदलाव किया गया है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरीश दुबे ने बताया कि योजना का लाभ जिले के कन्याओं को पहुंचाने के लिए हर माह समीक्षा करने के साथ ही उसे बढ़ाने का भी आदेश जारी कर दिया गया है। अब किसी को भी अलग-अलग आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। एक बार में ही आवेदन पूर्ण हो जाएगा, जो ऑनलाइन आगे बढ़ जाएगा। पहले योजना के तहत लाभार्थी का खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में होना अनिवार्य था, लेकिन अब क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक व डाकघर के भी खाते मान्य होंगे।

आसान हुई आवेदन प्रक्रिया

पहले योजना के तहत आवेदन करने के लिए 10 रूपये का शपथ पत्र देना होता था। अब स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र ही मान्य हो जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणी में जन्म लेने वाले बच्चे व आयु के साथ जांच आदि को लेकर निर्धारित नियमों में भी बदलाव कर प्रक्रिया को सरल कर दिया गया है। सुमंगला योजना को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है। अब आवेदन की प्रक्रिया को काफी स्तर तक सरल कर दिया गया है। इससे पात्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

कन्या सुमंगला योजना की स्थिति

प्राप्त आवेदन – 36898

जांच के बाद सही आवेदन – 19257

चयनित लाभार्थी – 16592

जारी धनराशि – 3.69 करोड

गिरजा शंकर

RELATED ARTICLES

Most Popular