Monday, March 30, 2026
Homeधर्म-कर्मकन्या पूजन कर भक्तों ने किया शारदीय नवरात्रि व्रत पूर्ण

कन्या पूजन कर भक्तों ने किया शारदीय नवरात्रि व्रत पूर्ण

मंदिरों में हुआ हवन, भक्तों की लगी लंबी कतारें

लखनऊ ( हि.स.)। शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को आदिशक्ति माता के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की गई। भक्तों ने इसी विग्रह की पूजा कर माता का आशीर्वाद लिया। कन्या पूजन व हवन कर भक्तों ने नवरात्रि व्रत पूर्ण किया। भंडारे भी आयोजित किए गए। उधर देवी मेंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी।

माता सिद्धिदात्री की जय जयकार हुई। मंदिरों और घरों में हवन किए और भक्तों ने देवी स्वरूपा कन्याओं का भोग लगाकर व्रत पूर्ण किया। कॉलोनियों में छोटी-छोटी कन्याएं सजधज कर एक घर से दूसरे घर मे जाते दिखी। लोगों ने कन्याओं को भोग अर्पित किया।

इसके अलावा मंदिरों और घरों में हवन किए गए। छितवापुर की भईंयन देवी मंदिर में बड़े स्तर पर हवन हुआ। इसके अलावा यहां भंडारा भी आयोजित किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

नेपियर रोउ स्थित मां पूर्वा देवी मंदिर में माता का श्रृंगाार सिद्धिदात्री रूवरूप में हुआ। माता को रानी रंग के परिधान धारण कराए गए। मंदिर को गेंदे की लड़ियों से सजाया गया। पं. राम गोपाल ने हवन कराया। मंदिर में सिद्धदात्री स्वरूप की पूजा की और 51 कन्याओं को भोग अर्पित किया गया। महिलाओं ने देवी की स्तुति की। शाम को देवी की आरती हुई। लखनपुरी के अन्य मंदिरों में भी पूजन हुआ और भक्त मंदिर में दर्शन के लिए गए।

शैलेंद्र

RELATED ARTICLES

Most Popular