Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकन्नौज से 2024 में फिर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : अखिलेश यादव

कन्नौज से 2024 में फिर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव : अखिलेश यादव

कन्नौज (हि.स.)। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव प्रचार के बीच गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह आगामी 2024 लोकसभा चुनाव कन्नौज से लड़ेंगे।

अखिलेश यादव ने यह चुनाव लड़ना वाला बयान 2024 लोकसभा चुनाव में कन्नौज से कौन चुनाव लड़ने के सवाल पर दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी चुनाव है, हम क्या करेंगे। हमारा काम ही चुनाव लड़ना है, जहां पहला चुनाव लड़े वहीें से फिर लड़ेंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव वर्तमान में मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से विधायक और पार्टी दल के नेता हैं। प्रदेश में नेता विपक्षी के रूप में भी वह बड़ी भूमिका में है।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular