Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकन्नौज में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, हिरासत में लिए गए दो...

कन्नौज में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, हिरासत में लिए गए दो लोग

कन्नौज (हि. स.)। तालग्राम थाना क्षेत्र के भोजापुर गांव में मां-बेटी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने फोरेसिंक जांच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

भोजापुर गांव में रहने वाली 50 वर्षीय भगवानश्री अपनी पुत्री अनीता (20) बेटा राम सेवक, दो बेटी रिंकी और कोमल के साथ रहती थी। उसके पति की काफी समय पहले मौत होने के बाद वह अपनी बेटी और बेटों के साथ यहां पर रह रही थी।

मंगलवार को बेटा राम सेवक अपनी बहन रिंकी व कोमल के साथ रिश्तेदारी गया हुआ था। घर में अकेली भगवानश्री और उनकी बड़ी बेटी अनीता खाना-पीना खाने के बाद कमरे में सो गई।

बुधवार सुबह जब मां-बेटी काफी देर होने के बाद भी घर से नहीं निकली तो पड़ोसियों ने जाकर देखा तो मां-बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांचकर साक्ष्य को एकत्र कर लिया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया की मां-बेटे की हत्या की धारदार हथियार से हत्या की गई है। इस मामले से जुड़े दो लाेगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

संजीव/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular