Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकन्नौज : डीजे मालिक की गोली मारकर हत्या

कन्नौज : डीजे मालिक की गोली मारकर हत्या

कन्नौज (हि.स.)। छिबरामऊ कोतवाली के सिकन्दरपुर चौकी क्षेत्रान्तर्गत बीतीरात बेखौफ बदमाशों ने डीजे मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

द्वारकापुर गांव निवासी डीजे मालिक 36 वर्षीय उदयवीर का एक दिन पूर्व डीजे बजाने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। मृतक के भाई आलोक ने बताया कि शनिवार शाम पिता राम लखन के फ़ोन पर एक काल आई थी कि चिलमय्या गांव में झगड़ा हो रहा है। झगड़े की सूचना पर पिता ने उदयवीर को लड़ाई करने से मना किया था। कुछ देर बाद उदयवीर का फ़ोन बन्द हो गया। फ़ोन बन्द होने से परिजन घबरा गए। काफी देर तलाश करने के बाद सुबह जानकारी मिली कि घुसुवापुर गांव के पास एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा है।

पीड़ित परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो शव की पहचान डीजे मालिक उदयवीर के रुप में की। उदयवीर की हत्या की सूचना पूरे इलाके में फैल गई। देखते लोगों का हुजूम एकत्रित हो गया। शव के पास से शराब की बोतल व कुछ कारतूस बरामद हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि शुरवाती जांच में धारदार हथियार से हत्या की वारदात होने की बात समझ में आ रही है। शव के पास पड़े साक्ष्यों को इकट्ठा किया जा रहा है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। मृतक के परिजन डीजे बजाने को लेकर जिन लोगों से विवाद हुआ था उन लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजकर जांच कर रही है।

संजीव झा

RELATED ARTICLES

Most Popular