पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने कन्नौज स्टेशन का किया निरीक्षण, निर्माण में गुणवत्ता को बारिकी से परखा
सपा नेता नवाब सिंह ने आम यात्रियों को विंडो से टिकट दिए जाने की उठाई मांग
कन्नौज (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने आज कन्नौज जिले के सभी रेलवे स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी विशेष ट्रेन से रेलवे विद्युतीकरण और रेल ट्रैक को देखा। कन्नौज रेलवे स्टेशन पहुंचकर उन्होंने विद्युतीकरण के लिए बनाये गए बैरेक का निरीक्षण किया साथ ही यात्रियों को मिलने वाले संसाधनों और साफ-सफाई को भी देखा।
उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जीएम ने एसएमटी स्टॉलेशन के बैरेक को देखा, रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य में घटिया निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके निरीक्षण के पहले इसकी जांच होती है अगर कुछ कमी है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी। कोरोना काल में बंद चल रही पैसेंजर गाड़ी के संचालन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी फिर से कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं, इस कारण ट्रेनों के संचालन में दिक्कत आ रही है। कोरोना काबू में आने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को सपाईयों ने दिया ज्ञापनसपा नेता नवाब सिंह ने जीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द पैसेंजर ट्रेन शुरू करवाने की मांग करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किये। उन्होंने कहा कि कोरोना बीमारी के कारण जिन पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर दिया गया था उन ट्रेनों को तुरन्त चालू करवाया जाएं, क्योंकि गरीब आम जनता के लिये पैसेंजर ट्रेन लाइफ लाइन है। कन्नौज से प्रति दिन काम की तलाश में कम से कम 500 मजदूर कानपुर जाता है लेकिन जब से ट्रेनों को बंद कर दिया गया है गरीब आदमी बेरोजगार हो गया है। इसलिए हम समाजवादी लोग महाप्रबंधक से मांग करते हैं कि पैसेंजर ट्रेनों को तुरन्त चालू करवाया जाए। साथ ही पैसेंजर ट्रेनों का किराया फास्ट ट्रेन का न लिया जाए और टिकटों का वितरण टिकट काउंटर से किया जाए क्योंकि आम गरीब जनता नेट से टिकट बुकिंग को अभी भी नहीं जानती है।
इस मौके पर पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, राकेश तिवारी, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, सौरभ शर्मा, अनुराग मिश्रा, सभासद वीर पाल यादव, सभासद प्रवीण दुबे, रवि यादव, अवनीश यादव, अतुल मौर्य, गौतम कुशवाहा, सचिन कटियार, राजू यादव, संजीव मिश्रा, वंश यादव, आकाश यादव, कप्तान यादव, इशू दुबे, शोभित दुबे, रामजी यादव, उदय वीर यादव, अन्नू तिवारी, कल्लू शर्मा, ओसांक कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहें।
कन्नौज : कोविड का खतरा टलने के बाद ही पैसेंजर ट्रेन संचालन पर लिया जाएगा निर्णय – वीके त्रिपाठी
RELATED ARTICLES
