Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकनाडा से आई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति वाराणसी में स्थापित होगी, मुख्यमंत्री...

कनाडा से आई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति वाराणसी में स्थापित होगी, मुख्यमंत्री करेंगे प्राण प्रतिष्ठा

वाराणसी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी के पहल पर काशी में एक ऐतिहासिक धार्मिक कार्य होने जा रहा है। वाराणसी से सैकड़ों वर्ष पहले चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति कनाडा से भारत आ गई है। मूर्ति काशी में पुनः स्थापित होने जा रही है। इस मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 नवंबर को कर सकते हैं।

11 नवंबर को मां अन्नपूर्णा की मूर्ति दिल्ली से सुसज्जित वाहन से वाराणसी के लिए रवाना होगी। ये मूर्ति काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में सम्भावना है कि स्थापित हो सकती है । काशी में मां अन्नपूर्णा को धन धान्य की देवी माना जाता है। इसी लिए काशी को अन्न क्षेत्र भी कहा जाता है। जगत कल्याण के लिए स्वयं महादेव ने काशी में मां अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी। कनाडा से आ रही मां अन्नपूर्णा की मूर्ति के एक हाथ में अन्न और दूसरे में ख़ीर है। मूर्ति के भारत आने और काशी में पुनः स्थापित होने से श्रद्धालुओं में ख़ुशी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular