लखनऊ(हि.स.)। कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग एवं बफर जोन प्रभाग की सीमा से 29 जून को एक बाघिन को पिंजरे में कैद कर लिया गया था। दो जुलाई को बाघिन को पशु चिकित्सकों की देखरेख में नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ पहुंचा दिया गया है। यह जानकारी लखनऊ प्राणि उद्यान के निदेशक अशोक कुमार ने दी।
अशोक कुमार ने बताया कि इस बाघिन की उम्र लगभग नौ वर्ष है। प्राणि उद्यान लखनऊ में इस बाघिन को आइसोलेशन वार्ड में पशु चिकित्सकों एवं कीपरों की देखरेख में रखा गया है।
बृजनन्दन
