– रंगदार व धमकी मामले में खारिज हुई जमानत याचिका
कानपुर (हि.स.)। सपा विधायक इरफान सोलंकी को कड़ी सुरक्षा के बीच कानपुर न्यायालय में पेशी के लिए महाराजगंज से शुक्रवार को लाया गया। इस दौरान जिला न्यायालय के बारह वकील जिला जज का विरोध प्रदर्शन चल रहा था। जिसके चलते पेशी पर आए विधायक कुछ देर के लिए जाम में फंस गए। हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर वहां पहले से आरएएफ और नागरिक पुलिस बल पहले से तैनात रहें।
जिला जज का विरोध कर रहें वकीलों की भीड़ एवं विधायक की पेशी के मद्देनजर कानपुर जनपद न्यायालय परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया। न्यायालय के मुख्य द्वार पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इतना ही आरएएफ और पीएसी भी तैनात की गई है।
एमपी एमएलए की लोअर और सीनियर दोनों न्यायालयों में विधायक इरफान सोलंकी की पेशी होनी है। गैंगस्टर के मुकदमे को छोड़कर अन्य मामलों में सुनवाई होनी है।
एडीजीसी रविंद्र अवस्थी ने बताया कि रंगदारी मामले में जिला जज के न्यायालय में विधायक व उनके भाई रिजवान सोलंकी ने जमानत अर्जी डाली थी। जिसे न्यायालय ने जमानत देने के बजाय याचिका को खारिज कर दिया। सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान समेत अन्य लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने के लिए और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया था। वादी अकील अहमद की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया था।
राम बहादुर
