Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कड़ी सुरक्षा के बीच अग्निवीरों की लिखित परीक्षा सम्पन्न, बायोमेट्रिक परीक्षण भी

 कड़ी सुरक्षा के बीच अग्निवीरों की लिखित परीक्षा सम्पन्न, बायोमेट्रिक परीक्षण भी

वाराणसी (हि.स.)। भारतीय थल सेना दिवस पर रविवार को अग्निवीर बनने के लिए भर्ती रैली में पास हुए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच 39 जीटीसी परिसर स्थित आर्मी स्कूल में हुई। एक घंटें के लिखित परीक्षा में 2438 अभ्यर्थियों में 12 अनुपस्थित रहे। लिखित परीक्षा में यूनिट हेड क्वार्टर के अभ्यर्थी भी शामिल हुए। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल ऋषि दुबे के अनुसार परीक्षा आर्मी स्कूल में सुबह 11 से 12 बजे के बीच हुई। एक घंटे की लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के जरिए हुई। एक घंटे के परीक्षा के बाद अभ्यर्थी अपने गंतत्व की ओर रवाना हो गये।

इसके पहले परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी शनिवार की शाम ही सेन्टर पर पहुंच गये। बीती रात 12 बजे के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ सेंटर पर बुलाया गया। फोटो मिलान किया गया। बायोमेट्रिक परीक्षण के बाद आज उन्हें परीक्षा केन्द्र में जाने की अनुमति मिली।

वाराणसी सहित 12 जनपदों के अभ्यर्थियों के लिए 16 नवम्बर से छह दिसम्बर के बीच भर्ती रैली हुई थी। उसमें सफल अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए। लिखित परीक्षा के बाद राष्ट्रीय स्तर पर मेरिट बनेगी। उसके आधार पर अगले माह परिणाम आने की संभावना है। इस आधार पर सेना भर्ती कार्यालय वाराणसी से छह से सात सौ युवकों को सेना में जाने का मौका मिलेगा।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular