Tuesday, March 3, 2026
Homeमनोरंजनकटरीना कैफ ने की सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ

कटरीना कैफ ने की सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जमकर तारीफ

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘शेरशाह’ काफी समय से चर्चा में है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘शेरशाह’ परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर अधारित है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन विक्रम बत्रा के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कियारा आडवाणी उनकी मंगेतर डिंपल चीमा का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 12 अगस्त को एमाजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी, लेकिन इससे पहले हाल ही में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा की खास दोस्त और अभिनेत्री कटरीना कैफ भी मौजूद रहीं। कटरीना ने अब फिल्म का रिव्यू किया है और फिल्म की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही कटरीना सिद्धार्थ और कियारा के शानदार अभिनय की भी काफी सराहना की है । कटरीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर की फिल्म की जमकर तारीफ की है। कटरीना ने लिखा- “फिल्म वाकई कमाल की है। सिद्धार्थ और कियारा ने शानदार एक्टिंग की है। इस फिल्म के हिट होने का इंतजार कर रही हूं।” कटरीना का यह पोस्ट वायरल हो रहा है।

उल्लेखनीय है, कारगिल हीरो विक्रम बत्रा ने 24 साल की उम्र में कारगिल की चोटी प्वाइंट-5140 पर फतेह करने के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी थी। उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म में विक्रम बत्रा की बहादुरी की गाथा को बखूबी पेश किया जायेगा। विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘शेरशाह’ की कहानी संदीप श्रीवास्तव ने लिखी है। यह फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस से पहले 12 अगस्त को एमाजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। वहीं फैंस भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular