राज्य डेस्क
जम्मू। कटरा से जम्मू आ रही एक यात्री बस में कटरा के पास आग लग गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 22 लोग बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस वैष्णो देवी के तीर्थ यात्रियों को माता के दर्शन के बाद वापस लेकर आ रही थी। कटरा से 3 किमी दूर नोमाई में शनि मंदिर के पास बस में आग लग गई। जम्मू जोन के एडीजी मुकेश सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में किसी तरह के विस्फोटक के इस्तेमाल की बात सामने नहीं आई है। जम्मू-कश्मीर के रिआसी की डिप्टी कमिश्नर बबीला रकवाल ने बताया, ओवर हीटिंग से बस का टैंक फटने से आग लगने की आशंका है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। डीसी जम्मू ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद से एफएसएल की टीम मौके पर तैनात है। हादसे में घायल हुए 22 लोगों को इलाज के लिए कटरा ले जाया गया है। इनमें से कई को विशेष उपचार के लिए रेफर किया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हादसे में पीड़ितों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजन को 5-5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए की मदद मिलेगी।
यह भी पढें : इमारत में आग से 16 की मौत, कई घायल
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
