Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकजली गायिका उर्मिला श्रीवास्तव को पद्मश्री, जनपदवासियों में हर्ष

कजली गायिका उर्मिला श्रीवास्तव को पद्मश्री, जनपदवासियों में हर्ष

मीरजापुर(हि.स.)। प्रख्यात कजली गायिका उर्मिला श्रीवास्तव को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने पर जनपदवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है। उन्हें यह सम्मान अपनी संस्कृति और लोककला को संजोकर रखने के लिए दिया गया है।

कजली के क्षेत्र में ख्यातिलब्ध उर्मिला ने देश के विभिन्न प्रांतों के साथ ही मारीशस, दुबई और भूटान में भीअपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी समेत विभिन्न मंचों पर कजली गायिका उर्मिला श्रीवास्तव को सम्मानित किया जा चुका है।

नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में संगीत शिक्षिका के रुप में कार्यरत उर्मिला 2012 में सेवानिवृत हुई। 1968 में आकाशवाणी से उनका जुड़ाव हुआ जो निरंतर आगे बढ़ता रहा। कजली प्रेमियों ने उर्मिला श्रीवास्तव को पद्मश्री सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उर्मिला श्रीवास्तव को विंध्य महोत्सव 1999 में मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सम्मानित कर चुके हैं।

गिरजा शंकर/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular