Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकक्षा 11 की छात्रा को अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

कक्षा 11 की छात्रा को अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

मुरादाबाद (हि.स.)। थाना बिलारी कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने शनिवार को थाना पुलिस को दी तहरीर में भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक पर चार दिन पूर्व घर से स्कूल गई अपनी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में आरोपित के विरुद्ध शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिलारी कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी बिलारी के निजी स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ती है। बीती 18 सितम्बर की सुबह वह रोजाना की तरह आठ बजे घर से स्कूल के लिए पढ़ने गई थी और छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। स्कूल के आस-पास पूछताछ में पता चला कि नाबालिग बेटी को मुरादाबाद के ही थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना निवासी साहिबे आलम अपने साथ ले गया है। इंस्पेक्टर बिलारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपित साहिबे आलम के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं।

निमित जायसवाल/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular