नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। देश के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली आदि ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दोबारा स्कूल बंद कर दिए हैं। इन राज्यों में एतहतियातन फिर से ऑफलाइन क्लासेज बंद घर पर ही ऑफलाइन क्लासेज शुरू कर दी हैं। काफी लंबे समय के बाद खुले स्कूल एक बार फिर से बंद हो गए हैं। 6 राज्यों में स्कूल बंद कर दिए हैं। देश में कोरोना के केस एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या नए सत्र में बच्चे स्कूल जा पाएंगे? ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकांश राज्यों में तो ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
उत्तर प्रदेश
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया है। यूपी में 24 मार्च से 31 मार्च तक आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।
पंजाब
पंजाब में सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है। 22 मार्च और 9 अप्रैल से शुरू होने वाली 12वीं और 10वीं की बोर्ड परीक्षा अब क्रमशः 20 अप्रैल और 4 मई से शुरू होगी।
महाराष्ट्र
पुणे में 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया गया है। लातूर में भी 31 मार्च तक स्कूल बंद हैं। पालघर में भी 31 मार्च तक स्कूल बंद है।
मध्य प्रदेश
कोरोना के मामले बढ़ने के कारण इंदौर, भोपाल और जबलपुर में सभी सरकारी व निजी स्कूल 31 मार्च 2021 तक बंद रहेंगे।
गुजरात
गुजरात सरकार ने अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर, गांधीनगर, जामनगर और जूनागढ़ में सभी स्कूलों को 10 अप्रैल तक ऑफलाइन कर दिया गया है। यहां बोर्ड परीक्षाएं अब 10 मई से शुरू होंगी।
दिल्ली
दिल्ली में भी अभी कक्षा 1 से 8 तक की कक्षाओं का संचालन स्कूल में करने को लेकर कोई योजना नहीं है।
अन्य राज्यों का हाल
तमिलनाडु सरकार ने 22 मार्च से राज्य के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया। पुडुचेरी प्रशासन ने भी मामले बढ़ने के बाद कक्षा 1 से 8 वीं तक के स्कूलों को 22 मार्च से 31 मार्च तक बंद करने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
नए सत्र को लेकर क्या है प्लान?
दिल्ली के साथ ही पंजाब, पुडुचेरी, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पहली से आठवीं तक के बच्चों को अभी स्कूल बुलाने का विचार बिल्कुल नहीं है। अधिकांश राज्यों ने अपने यहां स्कूल खोलने का फैसला कर लिया था, लेकिन संक्रमण बढ़ा तो एक बार फिर सख्त फैसला लेना पड़ा। ऐसे में एक अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र में भी स्कूल बंद ही रह सकते हैं। हालांकि, इसको लेकर फैसला राज्य सरकारें ही करेंगी।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
क्या आप श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सदस्य बनना चाहते हैं?
मित्रों, सादर नमस्कार!
जैसा कि आप अवगत हैं कि इन दिनों देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स से सम्बद्ध जिला इकाई गोण्डा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रचलित है। पत्रकारों के इस विशिष्ट समूह को मुख्यालय के लगभग सभी वरिष्ठ पत्रकारों का समर्थन व सहयोग प्राप्त है। संगठन की प्रदेश इकाई द्वारा जानकी शरण द्विवेदी (9452137310) के संयोजन में एक संयोजक मण्डल का गठन किया गया है, जिसमें उमा नाथ तिवारी (7398483009) व राज कुमार सिंह (8318482987) शामिल हैं। सदस्यता अभियान शुरू है। यूनियन के अनेक वरिष्ठ साथियों के पास संगठन का फार्म उपलब्ध है। जिन पत्रकार मित्रों को हमारे संगठन की सदस्यता लेनी है, वे सदस्यता फार्म को पूर्ण रूप से भरकर पासपोर्ट आकार की एक फोटो, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की फोटो कापी के साथ 400 रुपए जमा करके सदस्य बन सकते हैं। होली से पूर्व नई कार्यसमिति के गठन का प्रयास है। शर्त यह है कि इच्छुक व्यक्ति किसी समाचार पत्र, चैनल अथवा पोर्टल से सक्रिय रूप से जुड़ा हो। हम आपको यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि भावी संगठन पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने और उन्हें सम्मान दिलाने में सफल होगा। यहां यह बता देना समीचीन होगा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी मल्लिकार्जुनैया जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी जी तथा राष्ट्रीय महासचिव परमानंद पाण्डेय जी हैं। मल्लिकार्जुनैया जी का कन्नड़ पत्रकारिता में बड़ा नाम है। वह कनार्टक राज्य से हैं। हेमंत जी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और सम्प्रति राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हैं। परमांनद जी देश की राजधानी दिल्ली के निवासी तथा उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं, जो हमेशा न्यायालय में पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
