गोरखपुर हि.स.। जगतबेला स्टेशन पर कार्य के चलते दरभंगा – नई दिल्ली, सहरसा-नई दिल्ली सहित कई ट्रेनों के रूट में परिवर्तन किया गया। 27 दिसंबर तक इन ट्रेनों का मार्ग प्रभावित रहेगा। उक्त जानकारी पंकज कुमार सिंह ने दी है।
मार्ग परिवर्तन-
– 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 17, 20, 24 एवं 27 दिसम्बर को परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जाएगी।
– 02563 सहरसा-नई दिल्ली स्पेशल 17, 20, 24 एवं 27 दिसम्बर को परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-बढ़नी-गोण्डा के रास्ते चलाई जाएगी।
रि-शिड्यूलिंग-
– गोरखपुर से 20 एवं 27 दिसम्बर, 2021 को चलने वाली 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस पुनर्निधारित कर गोरखपुर से 90 मिनट विलम्ब से चलाई जाएगी।
नियंत्रण-
– 15097 भागलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 17 एवं 24 दिसम्बर, 2021 को वाराणसी मंडल पर 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
– 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 17, 20, 24 एवं 27 दिसम्बर, 2021 को 20 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी।
पुनीत
