Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकंबाइन मशीन के बंटवारे को लेकर बुजुर्ग की हत्या

कंबाइन मशीन के बंटवारे को लेकर बुजुर्ग की हत्या

मेरठ़ (हि.स.)। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम गांव में कंबाइन मशीन के बंटवारे के रुपए को लेकर बुधवार को एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। आरोपित की तलाश में पुलिस टीमों को लगाया गया है।

फतेहपुर प्रेम गांव निवासी जरनैल सिंह के पुत्र सुखदेव सिंह सुक्खा ने बताया कि उसने अपने एक रिश्तेदार के साथ साझेदारी में गेहूं काटने वाली कंबाइन मशीन खरीदी थी। कुछ समय पहले हुए मशीन के बंटवारे में रिश्तेदार पर उनके कुछ रुपए बकाया निकले। रिश्तेदार ने 15 फरवरी को रुपए देने की बात कही थी। जब पैसे नहीं मिले तो रिश्तेदार को फोन किया गया। फोन पर ही दोनों के बीच गर्मागर्मी हो गई तो उसने दो दिन बाद रुपये देने की बात कही।

आरोप है कि बुधवार को आरोपित अपने कई साथियों के साथ उनके घर में आया। उसने अपने साथियों के साथ पहले मारपीट की और इसके बाद जरनैल सिंह का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हस्तिनापुर थाना प्रभारी बच्चू सिंह का कहना है कि कंबाइन मशीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसी विवाद में हत्या की गई। आरोपित पक्ष के लोगों की तलाश की जा रही है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular