– पीछे आ रही दो मालगाड़ी आउटर पर खड़ी रही
औरैया (हि. स.)। गुरुवार को इटावा से कानपुर आ रही मालगाड़ी के दो वैगन का ब्रेक-शू जाम होने पर लोको पायलट ने कंचौसी स्टेशन पर ब्रेक लगाते हुए गार्ड को सूचना दी। तकरीबन 40 मिनट तक मालगाड़ी के रुकने से पीछे आ रही दो मालगाड़ी को आउटर पर रोका गया। काफी मशक्कत बाद रेल रूट बहाल हो सका।
दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर मालगाड़ियों के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर बना है। सफल संचालन के दृष्टिकोण से रेलवे ने यह कवायद की है। गुरुवार को इटावा से कानपुर सेंट्रल आ रही मालगाड़ी के दो वैगन का पहिया ब्रेक-शू जाम होने से दिक्कत महसूस होने पर लोको पायलट ने ब्रेक लगा दी। सतर्कता दिखाते हुए स्टेशन मास्टर को सूचना दी। आउटर एक मालगाड़ी को रोका गया। इस घटना का असर यात्री ट्रेनों पर नहीं पड़ा। न्यू कंचौसी से पहुंचे कैरिज ऐंड वैगन के कर्मचारी ने एक दूसरे से सटे ब्रेक-शू को अलग करते हुए तकनीकी परीक्षण किया। इसके बाद गंतव्य को मालगाड़ी रवाना हो सकी थी। इसके साथ ही आउटर पर रोकी गई मालगाड़ी को पास कराकर रेल रूट पर ट्रेनों का यातायात सुचारू हो सका था।
इस संबध में स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे ने बताया कि एक मालगाड़ी का ब्रेक शू जाम होने से कुछ समय के लिए मालगाड़ी खड़ी रही थी। तकनीकी कर्मियों ने मरम्मत करते खामी को दूर किया और गाड़ी आगे के लिए रवाना हो गई।
सुनील /मोहित
