Wednesday, March 4, 2026
Homeमनोरंजनकंगना रनौत ने खास अंदाज में दी पिता को जन्मदिन की बधाई

कंगना रनौत ने खास अंदाज में दी पिता को जन्मदिन की बधाई

अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर कंगना ने अपने पिता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पिता की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी ।

कंगना की यह पोस्ट वायरल हो रही है। हालांकि कंगना के अपने पिता से बहुत अच्छे संबंध नहीं रहे हैं। इस बात का खुलासा कंगना कई बार कर चुकी हैं। कंगना के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक्टिंग करे। उन्होंने कंगना से लंबे समय तक बातचीत नहीं की। आज कंगना कामयाब अभिनेत्री हैं और जल्द ही फिल्म धाकड़, तेजस ,इमरजेंसी और सीता में नजर आएंगी।

सुरभि सिन्हा/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular