Thursday, January 15, 2026
Homeमनोरंजनकंगना के लॉकअप में हुई करणवीर बोहरा की एंट्री

कंगना के लॉकअप में हुई करणवीर बोहरा की एंट्री

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपने अपकमिंग शो ‘लॉकअप’ को लेकर चर्चा में हैं। कंगना के इस रियलिटी शो ‘लॉकअप’ 27 फरवरी 2022 से ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाला है। इस शो में कंगना की जेल में 16 स्टार सेलेब्रिटी कैद होंगे और अब धीरे -धीरे कंगना के इस शो में कैद होने वाले कंटेस्टेंट के नाम सामने आना भी शुरू हो गए हैं। शो में बबिता फोगाट, निशा रावल, मुनव्वर फारुकी और पूनम पांडे के बाद इस शो के पांचवें कंटेस्टेंट के रूप में टेलीविजन अभिनेता करणवीर बोहरा की एंट्री हो गई है। इसकी जानकारी खुद करणवीर बोहरा ने शो का लेटेस्ट प्रोमो फैंस के साथ साझा करते हुए दी है। करणवीर ने लिखा-‘मुझे है कबूल हमारी क्वीन का हर एक रूल! इसके साथ ही अभिनेता ने एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी को भी टैग किया है।

प्रोमो में देखा जा सकता है कि करणवीर बोहरा के हाथ मैं कैदी की तरह एक बोर्ड है, जिसपर उनका नाम और लॉकअप लिखा हुआ है। इसके बाद कंगन रणौत की एंट्री होती है और वह करणवीर को हथकड़ी लगा देती हैं। प्रोमो में करणवीर को जेल में बंद देखा जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंगना का यह शो काफी मसालेदार होगा। शो में कंटेस्टेंट के रियल लाइफ में होने वाले विवादों को भी दिखाया जायेगा। शो में कंगना की जेल में 16 स्टार सेलेब्रिटी कैद होंगे और यहां सभी कैदी कंगना के इशारे पर चलेंगे।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular