Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकंगना के बयान पर भड़की कांग्रेस, पुतला फूंक दर्ज कराया विरोध

कंगना के बयान पर भड़की कांग्रेस, पुतला फूंक दर्ज कराया विरोध

आजादी के शहीदों को कंगना ने किया अपमान, देश नहीं करेगा बर्दाश्त

कानपु (हि.स.)। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने देश की आजादी को लेकर गलत बयान बाजी की है। इस पर कांग्रेसियो में आक्रोश उत्पन्न हो गया है। कांग्रेसियों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनके बयान की निंदा की है और विजय नगर चौराहे पर पुतला फूंका गया। साथ ही इस बयान से देश के अमर शहीदों का अपमान होने की बात कहकर कंगना से माफी मांगने की बात कही गई।

विजय नगर चौराहे पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बुन्देलखण्ड जोन करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं और एनएसयूआई व पीजीवाईवी के सदस्यों ने कंगना रनौत का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कार्यवाही की मांग करते हुए पदम श्री अवार्ड वापस लेने की मांग की। करिश्मा ठाकुर ने कहा कि जिस आजादी के लिए सुभाष चंद्र बोस, राजगुरु, मंगलपांडे, भगतसिंह, चंद्र शेखर आजाद, अशफाकुल्लाह खान, लक्ष्मी बाई आदि ने प्राण दे दिये क्या वो आजादी भीख थी? ये हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है। आगे करिश्मा ठाकुर ने राष्ट्रपति से पदम श्री अवार्ड वापस लेने की मांग की। ममता परिहार ने कहा कि कंगना ने जो बयान दिया है। वह उचित नहीं है। उन्होंने कहा है कि 1947 में आजादी भीख में मिली है। जबकि हमारे देश के तमाम क्रांतिकारियों ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने जीवन की आहुति दी है। ऐसे महान क्रांतिकारियों का कंगना के बयान से अपमान होता है। इसके लिए वे दोषी हैं।इस दौरान आशा जायसवाल, मधु सिंह, सरिता सेंगर, रंजना पाण्डेय, ममता परिहार, ममता शर्मा, अनीता, प्रभा, मोना तिवारी, सोनी तिवारी, रमा शुक्ला, आदि उपस्थित रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular