Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यकंगना के घर के पास चली गोली, बुला ली पुलिस

कंगना के घर के पास चली गोली, बुला ली पुलिस

राज्य डेस्क

मनाली। शहर में कंगना रणौत के घर के आसपास बागवानों ने अपनी पकी हुई सेब की फसल को चमगादड़ों समेत अन्य जानवरों से बचाने के लिए शुक्रवार देर रात पटाखे चलाए। कंगना ने पटाखों की आवाज सुनकर मनाली पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस तुरंत कंगना के घर पहुंची और मामले की गहनता से छानबीन की गई। कंगना के घर के सीसीटीवी के अलावा आसपास के घरों-होटलों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। लेकिन पुलिस की जांच में इन फुटेज में कोई भी घटना दर्ज हुई नहीं पाई गई। वहीं कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली ने कहा कि घर के पास हुई फायरिंग से पूरा परिवार सहम गया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कंगना के घर ऊंची आवाज सुने जाने की कॉल आई। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस को सब सामान्य लगा। उन्होंने फुटेज चेक करने पर कुछ भी नहीं मिलने की बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। कंगना के घर के आसपास के क्षेत्र में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular