Friday, March 6, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाऔर जब कलेक्ट्रेट में एक दिव्यांग पर बरसा डीएम का दुलार

और जब कलेक्ट्रेट में एक दिव्यांग पर बरसा डीएम का दुलार

मोहसिन
गोण्डा।
जिला कलेक्ट्रेट में गुरुवार को एक दिव्यांग पर डीएम उज्जवल कुमार और सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता का दुलार बरस पड़ा। हुआ यूं कि जनसुनवाई के समय एक दिव्यांग व्यक्ति पर डीएम की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत बगल में बैठे नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को दिव्यांग के पास स्वयं जाकर सुनवाई करने का आदेश दिया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता उस दिव्यांग के पास पहुंचे और उसकी समस्या सुनी। अवैध कब्जा से संबंधित समस्या जिसको सुनकर सुनकर त्वरित निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए हैं। यह देख दिव्यांग ने जिलाधिकारी को नम आंखों से धन्यवाद दिया। बता दें कि जब से डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट ने चार्ज संभाला है तब से प्रशासनिक कार्य में बड़ा बदलाव आया है। जनसुनवाई हो या अन्य कोई कार्यक्रम जहां भी दिव्यांग या गरीब लोग दिखते हैं उनकी सुनवाई पहले और तत्काल समस्या का समाधान किया जाता है। डीएम ने खुद इसके निर्देश दे रखे हैं कि सभी फरयादियों से अफसर संवेदनशीलता के साथ पेश आए। जिसके चलते अब यहां अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य व्यवहार में काफी बदलाव आया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular