Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की...

औरैया : सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

– बेटी का रिश्ता तय करने कानपुर जा रहा था परिवार 
औरैया (हि.स.)। जनपद के करमपुर हाईवे पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी है। जबकि एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल को  जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना में घायल अर्चित ने बताया कि सड़क हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई है। उनमें उसके पिता राजकुमार (53), मां भावना (50), बहन दीक्षा उम्र (27) और मामा महावीर है।
वह अपने निज स्थान बालकेश्वर मुहाल आगरा से कानपुर अपनी बहन का रिश्ता तय करने के लिये जा रहे थे। तभी हाईवे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गयी।
टक्कर इतना भीषण था उनकी कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में उनकी मां, पिता, बहन और मामा की मौके पर मौत हो गई और वह इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।  दुर्घटना में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य शुरू किया। इधर, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular