Wednesday, March 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : सड़क किनारे दुकान लोगों को यातायात पुलिस ने हटाया

औरैया : सड़क किनारे दुकान लोगों को यातायात पुलिस ने हटाया

औरैया (हि. स.)। बुधवार को यातायात पुलिस ने सड़कों के किनारे पहले आक्रमण को साफ कराया। यातायात प्रभारी ने अतिक्रमण फैलाए हुए लोगों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा वह फुटपाथ पर अपनी दुकान लगाए हुए मिले तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शहर के संजय गेट से लेकर सुभाष चौराहे तक वर्तमान में फुटपाथ पर ठेला, फूल वाले अपनी दुकानों को सजा लेते हैं। जिससे यातायात व्यवस्था गड़बड़ा जाती है।

इसलिए बुधवार को यातायात पुलिस ने अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ पर दुकान लगाए हुए लोगों को चेतावनी दी और कहा कि यदि दोबारा इस स्थान पर दुकान लगी हुई पाई गई तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही होगी। यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलता देख फुटपाथ पर दुकान लगाए लोगों में हड़कंप मच गया और वह लोग आनन-फानन में अपनी फुटपाथ पर लगी दुकानों को समेटते हुए नजर आए। इसके उपरांत यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट और तीन सवारियों बैठाए दो पहिया वाहन चालकों को भी फटकार लगाई और उनके वाहनों का चालान काटा।
उन्होंने वाहन चालकों से कहा कि हेलमेट आपकी स्वयं की सुरक्षा के लिए है इसलिए हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। इसके उपरांत यातायात पुलिस द्वारा चार पहिया वाहन चालकों को भी नसीहत दी और कहा कि वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। यातायात पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए। अभियान के दौरान मुख्य रूप से यातायात प्रभारी निरीक्षक श्रवण कुमार तिवारी, होशियार सिंह, कायम सिंह, सुरेश कुमार एवं पीआरडी के जवान भी मौजूद रहे। 

Submitted By: Edited By: Mohit Verma

RELATED ARTICLES

Most Popular