Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : सवा लाख दीप जलाने का चंबल परिवार का संकल्प, पंचनद...

औरैया : सवा लाख दीप जलाने का चंबल परिवार का संकल्प, पंचनद दीपपर्व का पोस्टर हुआ रिलीज

– क्षेत्र में महापर्व को लेकर दिखा उत्साह

औरैया, (हि.स.)। चंबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित पंचनद दीप पर्व के दूसरे संस्करण का पोस्टर जारी कर दिया गया। विश्व मानचित्र पर अद्भुत अनूठे और धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थल पांच नदियों के संगम ”पंचनद धाम” ततारपुर कला जनपद औरैया के नजदीक यमुना, चंबल, सिंध, पहुज और क्वांरी नदियों के संगम पर इस द्वितीय महादीप पर्व को ऐतिहासिक बनाने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर समस्त क्षेत्रवासियों से सफल बनाने को लेकर लोगों से अपील करते हुए समिति से जुड़े चंबल परिवार के पदाधिकारियों ने पोस्टर विमोचन के बाद रूपरेखा तैयार की।

विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी दीपावली की पूर्व संध्या तीन नवम्बर को दिन में तीन बजे से शुरू होने वाले महादीप पर्व के लिए अजीतमल ब्लाॅक के बीहड़ी गांवों में सघन जनसंपर्क चलाया जा रहा है। औरैया, इटावा और जालौन जनपद की नागरिकों की अलग-अलग टीमें बनाई जा रही है जो अपने-अपने जनपदों के पंचनद तट को रोशन करेंगे।

इस महादीप पर्व को सफल बनाने हेतु चंबल परिवार ने पचनद धाम से जुड़े नजदीकी ग्रामों में सघन दौरा कर लोगों को इसके लिए सघन जनसंपर्क किया गया। जिसमें ग्राम जुहीखा, ततारपुर, गूंज, बरबटपुर, महेवा, बबाइन, फरिहा, कैथौली, सिखरना, भूरेपुरा आदि में लोगों से व्यक्तिगत सम्पर्क किया गया है।

महादीप पर्व के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा। बीते कई वर्षों से चंबल फाउंडेशन पंचनद को विश्व मानचित्र पर अंकित करने के लिए मुहिम चला रहा है।

इस पोस्टर रिलीज आयोजन के दौरान चंबल परिवार के मुखिया वीरेंद्र सिंह सेंगर, सुखराम सिंह, एस एस राजा, इंजीनियर प्रशांत विश्नोई, रामवीर दुबे, शाह आलम, अमर सिंह, राजपाल सिंह सेंगर, महेंद्र सिंह, अवधेश सिंह चौहान, राम प्रकाश केवट, रामकेश प्रजापति, रिपसूदन सिंह चौहान, जिलेदार सिंह, गुड्डू सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular