औरैया (हि.स.)। कंचौसी कस्बे में मां दुर्गा की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकालकर मंदिरों पर पूजन किया। जिसमें कस्बे के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। नहरपुल पर वैष्णो जनजागरण सीमित व रेलवे स्टेशन के समीप दुर्गा नगर में दुर्गा जनजागरण सीमित द्वारा नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना की गई थी। यहां पर 09 दिनों तक भगवती की महाआरती व जागरण का आयोजन किया गया था।
शुक्रवार को कस्बे में भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। नहरपुल से शुरू हुई यात्रा मनकामेश्वर मंदिर पर पहुंची, जहां पं. दरवेश ने मूर्ति का पूजन करवाया। इसके बाद कस्बे के अन्य मंदिरों पर भी मूर्ति पूजन हुआ। विसर्जन यात्रा में सैकड़ों पुरुष व महिला श्रद्धालु डीजे की धुनों पर भक्तिमय होकर थिरक रहे थे। उत्साही युवा लोगों को अबीर गुलाल से रंगीन करते जा रहे थे। विसर्जन यात्रा के दौरान कस्बे में जाम का माहौल बना रहा। भारी भीड़ के बीच विसर्जन यात्रा नहरपुल पर पहुंची जहां आचार्य द्वारा विधिवत पूजन कर मूर्ति का विसर्जन कराया गया।विर्सजन यात्रा में ताराचंद पोरवाल, विनोद, राजू, सतेंद्र पोरवाल, विमल, राजपूत, मनीष पोरवाल, लल्लू शर्मा, अन्नू गुप्ता, दीपेश शुक्ला, पारुल दुबे , लाला शर्मा, सागर, शरद आदि भक्त मौजूद रहे।
