औरैया(हि.स.)। जनपद में परिजनों के विरोध के बाद घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका ने शुक्रवार को ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस व परिजन पहुंचे और पहचान की। मामले में लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने लड़के के पिता को हिरासत में ले लिया है।
जिले के अछल्दा थाना के गांव खुमानपुरा निवासी विनोद कुमार की 19 साल की बेटी निशा का पड़ोस के गांव में रहने वाले निवासी सुबोध के 22 साल के बेटे जितेंद्र कुमार यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच निशा और जितेंद्र ने ट्रेन के सामने लेट कर अपनी जान दे दी। शव देखकर लग रहा था कि दोनों ने ट्रेन के आने पर पटरी पर सिर रख दिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की विदित कार्यवाही की जा रही है।
सुनील
