Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया में निकला खजाना: खेत की खुदाई करते समय निकले सोने के...

औरैया में निकला खजाना: खेत की खुदाई करते समय निकले सोने के सिक्के

औरैया : उत्तर प्रदेश के कन्नौज में सिक्कों से भरा घड़ा मिलने के बाद आज औरैया में एक खेत में खुदाई के दौरान खजाना निकला। जिसमें मुगलकालीन सोने और चांदी के सिक्के मिले हैं। सोने के सिक्कों पर उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ है। सिक्के काफी वजनदार है पर पुराने होने के बाद भी चमक रहे हैं। औरैया के ग्राम बादशाहपुर छेउक में गुरुवार को दीपू (25) अपने घर के पास खेत में खुदाई कर रहा था। अचानक खुदाई के दौरान उसका फावड़ा किसी चीज से टकराया। दीपू ने जब हाथों से मिट्टी हटाकर देखा तो उसको 16 सोने व 2 चांदी के सिक्के मिले। मामले की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो अफरातफरी मच गई। देर रात को घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और सीओ सदर सुरेन्द्र यादव ने रामबाबू व उसके पुत्र दीपू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

RELATED ARTICLES

Most Popular