– कानपुर जाते समय छोटे नेता जी जिंदाबाद के लगे नारे, बोले- 2024 की तैयारी में जुटें
औरैया (हि. स.)। जिले के याकूबपुर कस्बा में अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया गया।कानपुर जाते समय याकूबपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत में इस बार भैया नहीं बल्कि छोटे नेता जी के नारे लगे। छोटे नेता की उपाधि हाल ही में मैनपुरी के उपचुनाव में शिवपाल यादव ने दी थी। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2024 के लिए अभी से जुट जाएं।
कानपुर देहात में पुलिस पिटाई से मृत हुए व्यापारी बलवंत के घर जाते समय याकूबपुर में कार्यकर्ताओं ने काफिला रुकवा लिया। अखिलेश यादव कार से उतरे और कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस बार उनके स्वागत में अखिलेश भैया जिंदाबाद नहीं बल्कि छोटे नेता जिंदाबाद और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगे।
विकास को जन-जन तक पहुंचाएं
अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ता 2024 के लिए अभी से जुट जाएं। हर बूथ को मजबूत करने की जरूरत है। समाजवादी नीतियों और सरकार में हर वर्ग के लिए किए गए काम व विकास को भी जन-जन तक पहुंचाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह बातें।याकूबपुर में रवि राजपूत के आवास पर कहीं उन्होंने कहा कि अब समय परिवर्तन का है पार्टी हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी इससे पूर्व रवि राजपूत के आवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उनका मल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर केशराम पाल, नीलाम राजपूत,नृपेंद्र यादव, सलामुद्दीन, मनफूल यादव, सचिन स्वर्णकार, कमलेश कुमार, तौफीक अहमद, जसवंत सिंह, गंगा दयाल, शिवराम वर्मा, राजेश राजपूत, धर्मेंद्र सिंह, अमित सैनी,अमर सिंह दोहरे, प्रदीप कुमार, अन्नू स्वर्णकार, मनोज कुमार, ऋषि राज, मोनू सोनी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
सुनील
