Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशऔरैया : मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल

औरैया : मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, सात घायल

औरैया(हि.स.)। जनपद के कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के ग्राम कल्ले का पुरवा में बीती रात मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें पूर्व प्रधान सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पूर्व प्रधान शिवबीर सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घर जा रहा था, तभी एक ऑटो खड़ा हुआ था। जब उसने ऑटो वाले से हट जाने को कहा, इसी बात से खिन्न होकर वहां पर मौजूद एक युवक आया और उसने कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। मारपीट होती देख पूर्व प्रधान के परिजन उसे बचाने के लिए आए। जिस पर दबंगों द्वारा उन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इसमें मारपीट में सात लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular